फतेहपुर । राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज उ0प्र0 में दिनांक 09 जनवरी 23 से प्रारम्भ होकर पांच फेरो में तीन दिवसीय उच्च प्राथमिक स्तर हमारा पर्यावरण विषय पर आधारित मास्टर ट्रेनर्स कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिसमे उत्तर प्रदेश राज्य के 75 जनपदो के एक एकेडमिक रिसोर्स परसन एवं दो उच्चप्राथमिक के शिक्षकों/शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।
पर्यावरण के प्रशिक्षण में प्राकृतिक संसाधन,अपशिष्ट, प्रबंधन एवं निस्तारण जलश्रोत एवं संरक्षण परिस्थितिकी,तंत्र,वन एवं वन्य जीव,पर्यावरणीय असंतुलन,कारण एवं प्रभाव,ऊर्जा के श्रोत एवं सतत विकास,आपदाएं एवं उनका प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया ।
इस प्रशिक्षण में फतेहपुर जनपद के नवाचारिक एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने राज्य स्तरीय संदर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया ।
राज्य शिक्षा संस्थान के सहायक उपनिदेशिका डॉ० दीप्ति मिश्रा ने बताया कि राज्यस्तरीय संदर्भदाता डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने बहुत ही प्रभावी एवं रोचक गतिविधियों का प्रयोग करते हुये प्रशिक्षण प्रदान किया ।
संस्थान के प्राचार्य/उपनिदेशक नवल किशोर ने कहा कि डॉ० सुनील तिवारी की सम्प्रेषण शैली स्पष्ट एवं प्रभावशाली है । इन्होने संस्थान में कई मॉड्यूल एवं किताबों कों भी लिखा है ।
