– निबंध प्रतियोगिता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन ।

बिन्दकी/फतेहपुर । आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिन्दकी फतेहपुर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पी० के वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु शपथ दिलाई गई तथा इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी,निबंध प्रतियोगिता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।
प्राचार्य श्री वार्ष्णेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में जागरूक मतदाता होना अति आवश्यक है । क्योंकि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र के भाग्य विधाता होते हैं । छात्राओं को वोट के महत्व को बताते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया ।
उक्त कार्यक्रम में मैत्रीय कौशिकी,अंशिका इत्यादि छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रही ।
