फतेहपुर । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई और विद्यालय परिसर में रंगोली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
आज शहर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी में छात्राओं ने कालेज परिसर में रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने दीप जलाकर किया ।
इस अवसर पर नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, राम किशोर गुप्ता,आशीष मिश्रा,लीना श्रीवास्तव,जुबेरिया,प्रिया ,अंजलि,शिवानी श्रीवास्तव,सर्वेश कुमार,अब्दुल कुददूस, रवि गुप्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण आदि रहे ।
