जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद कस्बा में शशींद्र कुमार व गोलू के शिकायती पत्र में आज पुनः उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रार्थना पत्र के निस्तारण में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तालाब की गाटा संख्या 1259 व 1264ख मलाकापुर बाहर क्षेत्र का सीमांकन किया ।
सीमांकन दौरान पुलिस व राजस्व टीम तथा अगल बगल के कास्तकार उपस्थित रहे ।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा,एसएसआई राजेश कुमार सिंह व अन्य पुलिस बल तथा राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार रवि कुमार प्रजापति व अमरेश सिंह,लेखपालों में कुलदीप पटेल,सेवक लाल व ब्रजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे ।
जिन्होने आज गोलू की शिकायत पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर शिकायत कर्ता की शिकायत का निवारण व जांच रिपोर्ट देने के लिए आज पुनः भूमि की पैमाईश किया है ।
वहीं नायब तहसीलदार रवि कुमार प्रजापति ने बताया कि पैमाइश के दौरान तालाबी रक्बे की भूमि को चिन्हित करते हुए रिपोर्ट तैयार कर अग्रसरित की जाएगी । पैमाईश दौरान दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे ।
