सरसौल/कानपुर । स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सरसौल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही पेंटिंग प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला । पेंटिग प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई । जिसमें जूनियर कक्षा 6 से 8 व कक्षा 9 से 12 शामिल हुए । इसमें 6 स्कूलों के करीब पचास छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा । वहीं प्रेम पुर स्थित जनशिक्षण इंटर कालेज में मददाता जागरूकता दिवस की शपथ दिलाई गई । बता दें कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है । यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है । इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए । क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है । इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है ।
