बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के ग्राम लाला बक्सरा निवासी किसान राम सनेही पटेल को सपत्नीक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सायंकाल 06 बजे राज भवन निवास में स्वल्पाहार के लिए आमंत्रित किया है ।
यह जानकारी राज भवन लखनऊ द्वारा डाक द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र के माध्यम से किसान राम सनेही पटेल को दी गई है ।
