रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ । बंसत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का 75वां उत्सव उज्जवल बनर्जी के 15 काली निवास नरहीं में बनर्जी पूजा कमेटी व्दारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पंडितों व्दारा मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मां भगवती के भजन व गीत गाये गये ।
इस अवसर पर उज्जवल बनर्जी के परिवार के सदस्यगण, पुलिस अधिकारी गण,पत्रकार गण,सहित कैप्टन विजय कुमार सिंह,गिरीश खरे,कमलेश सिंह,अजय श्रीवास्तव,कृष्ण देव शर्मा ,मानवेंद्र सिंह,कौशल किशोर आदि लोग उपस्थित थे ।
