कानपुर । कानपुर नगर में 74वें गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

कार्यक्रम का आगाज प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्री एस एन सिंह जी कानपुर नगर के झंडोत्तोलन एवम राष्ट्रगान के बाद सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया इसके बाद संस्थान के प्रेक्षागृह में डीएलएड प्रशिक्षुओं के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम में शामिल महिला एवम पुरुष प्रवक्ताओं द्वारा भी गीत एवम देश भक्ति से प्रेरित बातें बताई गई । संस्थान के प्राचार्य ने स्वयं पूर्वांचली लोकगीत गाकर प्रशिक्षुओं का उत्साह वर्धन किया ।
इस कार्यक्रम में महिला वरिष्ठ प्रवक्ताओं ने भी राष्ट्रीय गीत गुनगुनाएं ।
कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण विक्रम सिंह जी तथा सह संचालन अनूप कुमार पटेल,इंद्रजीत सिंह,डाक्टर विवेक कुमार सिंह,दीपू देवी,एआर रहमान,संगीता गौतम,साधना सिंह,निधि सिंह,दीपिका पाठक,पुष्पेन्द्र सिंह,राहुल यादव,अब्दुल नदीम, आरएस चौहान ने किया ।
कार्यक्रम की साज सज्जा एवम पुष्प रंगोली का कार्य कला प्रवक्ता संतोष कुमार सरोज ने किया ।
