फतेहपुर । शिक्षक निर्वाचन के दिन 30 जनवरी को शिक्षक मतदाताओं को आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है । यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन_2023 जनपद फतेहपुर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या-103/सीईओ-2-98/4-2022/20 जनवरी 2023 सामान्य प्रशासन विभाग उ0प्र0 शासन की विज्ञप्ति संख्या-4/तीन 2023-39 (1)/2002/19 जनवरी 2023 में संदर्भित भारत सरकार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग गाइड लाइन सम्बन्धी ओ०एन० नं०- 12/7/94-जे०सी०ए० 16 मई 1994 के आलोक में भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-322/AP-LC/2010-CC & BE दिनांक 28 दिसम्बर 2010 तथा कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर,इलाहाबाद झासी खण्ड शिक्षक निर्वाचन के पत्र संख्या- 2075 दिनांक 27 जनवरी द्वारा मतदान 30 जनवरी के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विधान परिषद के खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 में 30 जनवरी को होने वाले मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किये जाने का राज्यपाल महोदया द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी है ।
उक्त आदेश उ०प्र० के समस्त विभागों/विभागाध्यक्षों, स्थानीय निकायों तथा अर्द्धशासकीय विभागों पर लागू होगें ।
अत सामान्य प्रशासन विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति 19 जनवरी के अनुसार उप्र विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन_2023 हेतु इलाहाबाद झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 30 जनवरी को है जिसके दृष्टिगत जनपद फतेहपुर में शिक्षक मतदाताओं के लिए 30 जनवरी को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया जाता है ।
