फतेहपुर । शासन की मंशा के अनुरूप संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस थाना कल्यानपुर में ज़िलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जन समस्याओं को गम्भीरता से सुना ।
इस मौके पर 04 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस,राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनो पक्षो के सामने समस्या का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय ।
ताकि फरियादियों को समस्याओं से निदान मिल सके ।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि समाधान दिवस में छोटी-बड़ी सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए । ताकि उन प्रकरणों की पुनरावृत्ति न हो ।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार विनय प्रकाश तिवारी,जिला सूचना अधिकारी,राजस्व निरीक्षकगण,थानाध्यक्ष,लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे ।
