कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुंहैला चौकी में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बताते चले कि सुंहैला चौकी परिसर में बने नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को कलश यात्रा एवं वेदी पूजन किया गया । गुरुवार को नगर भृमण एवं धान्या निवास के मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई ।
इस भीषण सर्द में आस्था का प्रतीक ऐसा कि माथे पर कलश में गंगा जल लेकर हजारों की संख्या में पुरुष,महिला एक साथ निकल कर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन स्थल पर पहुंचे थे । जिसके बाद विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी भी उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया । आचार्यो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव,हनुमान जी आदि मूर्तियों की स्थापना की गई ।
इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा विशेष सहयोग रहा । जिस पर सुंहैला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया । प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में डीसीपी पूर्वी शिवाजी शुक्ला भी उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।
इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे के आयोजन में सतीश राठौर एसएचओ ,मनोज कुमार उपनिरीक्षक,अमित शर्मा उप निरीक्षक,उपेंद्र प्रताप सिंह,दीपिका सिंह, विनय मिश्रा ,रानू शुक्ला, लल्लू विश्वकर्मा,अमन सिंह,युवराज सिंह,राहुल कुमार ग्राम प्रधान,संदीप सिंह,बजरंगी विश्वकर्मा,उत्कर्ष तिवारी,उमेश गुप्ता,रामशंकर तिवारी रतन बाजपेई एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों व सम्मानित लोगों का विशेष सहयोग रहा ।
