फतेहपुर । जिला कुष्ठ अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि आज सोमवार को महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का उदघाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया एवं जिला अधिकारी का संदेश/शपथ पत्र पढकर शपथ दिलायी गयी ।
कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर में जिला कुष्ठ अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/समस्त कुष्ठ कर्मी एवं समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे ।
जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान/पखवाडा 30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक मनाया जाना है ।
कुष्ठ रोग के प्रारंम्भिक लक्षण एवं उपचार तथा समाज में कुष्ठ रोग के विषय में फैली भ्रांतियों की विस्तृत जानकारी दी गयी जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा बताया कि जल्द जांच समय से इलाज कुष्ठ से मुक्ति,विकलांगता से बचाव ।
