फतेहपुर । अपर जिलाधिकारी (वित्त/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद् द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 इलाहाबाद-झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उप्र, लखनऊ के पत्र संख्या-85/सीईओ-2-34/2-2022 / 19 जनवरी 2023 के साथ संलग्न भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली के पत्रांक-470/ECI/LET/FUNC/UP LC-G&T /BIEN/2023 19 जनवरी के अन्तर्गत इलाहाबाद-झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना हेतु नियत स्थल बुन्देलखण्ड डिग्री कॉलेज,कॉलेज स्थित कोठारी हॉल, झॉसी” का अनुमोदन कर दिया गया है ।
एतद्द्वारा समस्त निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार तथा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को संसूचित किया जाता है कि मतगणना 02 फरवरी 2023 को पूर्वान्ह 08:00 बजे से यथोक्त अनुमोदित स्थल पर नियमानुसार प्रारम्भ होगी मतगणना एजेन्ट हेतु प्रारूप-18 की प्रति उपलब्ध करायी जा रही है । प्रत्येक मतगणना एजेण्ट के पास मतदाता वोटर कार्ड का होना आवश्यक है । सभी एजेण्ट्स के 02 नीवनतम फोटो ग्राफ लगाने होंगे ।
