फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत शिशिक्षु प्रदान कराया जाना सरकार की शीर्ष प्राथिमिकताओं में से एक है । जिसके लिए 30 जनवरी 2023 से दिनांक 06 फरवरी 2023 तक अप्रेन्टिसशिप सप्ताह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में मनाया जा रहा है ।
तत्क्रम में 02 फरवरी2023 को नोयडा कार्यक्षेत्र हेतु कम्पनियों संस्थान में कैम्पस साक्षात्कार के लिए आ रही है । साक्षात्कार के माध्यम से शिशिक्षुओं को अप्रेन्टिसशिप व रोजगार हेतु चयन करेगी तथा मान देय 13000 से 15000 प्रति माह देय है । अतः ऐसे अभ्यर्थी जो हाईस्कूल,इण्टरमीडिएट,स्नातक, आई०टी०आई व कौसल विकास के अन्तर्गत प्रशिक्षित हो प्रतिभाग कर सकते है ।
आज कैम्पस चयन में जे०वी०एम० अहमदाबाद में 52 प्रशिक्षार्थिओं एवं कपैरो इन्जीयिरिंग अहमदाबाद (टाटा की ब्रान्च) में 5 प्रशिक्षार्थिओं का चयन 17500रू प्रति माह के मानदेय पर किया गया है ।
