
कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एस. पी. तिवारी ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, कानपुर जिला इकाई का विस्तार करते हुए राज्य कर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के रोहित तिवारी को जिला मंत्री, देवेन्द्र चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रुचि त्रिवेदी,अंकुर श्रीवास्तव, देवेन्द्र शर्मा,खुर्शीद आलम,सौरभ सिंह,गिरीश चन्द्र,प्रदीप पटेल ,नरेंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष,अल्का गुप्ता,शोभित अग्रवाल, सुमन बाला यादव,विनोद सिंह,राम विलास गौड़,अब्दुल अहद ,कमलेश यादव,कृष्ण मिश्रा को संयुक्त मंत्री,मनोज कुमार को संगठन मंत्री,मनोज विद्यार्थी को कोषाध्यक्ष,उदय श्रीवास्तव को संप्रेक्षक,विवेक भारती को कार्यालय सचिव मनोनीत किया गया ।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,कानपुर के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शुक्ला व संरक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी ।