बकेवर/फतेहपुर । सिलेंडर में लगी आग से मंडप की आग बुझाने में एक व्यक्ति झुलस गया ।
आज ग्राम दुबेपुर निवासी शिवपूजन के यहां आज बुधवार को उसकी नातिन की बारात आ रही है । घर के अंदर महिलाएं माई पका रही थी । तभी अचानक पिन निकलने के बाद सिलेंडर पर आग लग गई और मंडप भी जल गया । मौके पर पुलिस और फायर विग्रेड पहुंचने के पहले परिजनों ने आग बुझा दी थी ।
दुबेपुर निवासी शिवपूजन सिंह की नातिन भावना पुत्री राम सिंह की शादी कल एक फरवरी को बुधवार को आटवा कानपुर से बारात आनी है । बरात की तैयारी चल रही थी ।मंगलवार को माई महिलाएं बना रही थी तभी सिलेंडर में आग लग गई ।
शोरगुल होने पर आसपास के लोग दौड़ कर आए और सिलेंडर को घसीट कर घर के बाहर निकालकर कपड़ा व मोरंग डालकर बुझा दिया । आग बुझाते समय भावना के मौसा प्रीतम सिंह निवासी धारा पूरा जिला धौलपुर राजस्थान झुलस गए ।
थाना प्रभारी गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।
