बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लॉक में कार्यरत एडीओ पंचायत ज्ञान सिंह का सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन ब्लॉक के कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में आयोजित किया ।
ब्लॉक कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत को अंग वस्त्र,बुके,चांदी का मुकुट व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर में पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल बीडियो उषा वर्मा सीडीपीओ अर्जुन सिंह सहित विकासखंड के ग्राम प्रधान,ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी ,सफाई कर्मी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके उत्तम स्वस्थ की शुभकामनाएं दी ।
