कानपुर । शिव शक्ति समाज सेवी कार्यकर्ता समिति के द्वारा राष्ट्रशक्ति व समाज कल्याण सहित जनहित के कार्यों को सफलतापूर्ण 7 वर्ष होने पर समिति की बर्रा-आई ब्लाक में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित व राष्ट्रगान से हुआ । कार्यक्रम में आए 1971 की ऐतिहासिक विजय के साक्षी रहे मास्टर वारंट ऑफिसर महेंन्द्र पाल शर्मा सुबेदार वाई के सिंह, सुबेदार मेजर हकीम सिंह,सुबेदार हरमोहन सिंह,वारंट ऑफिसर एएन त्रिपाठी व वरिष्ठ पत्रकार विकास चौहान,दीपक कुमार, शिवम सविता को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समिति में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा कारगिल युद्ध व दूसरी तरफ समाज में बढ़ रहे बालश्रम को रोकने हेतु कार्यक्रम पेश कर समाज को जागरूक किया ।
प्रदेश के जाने माने कलाकारों के द्वारा शिव तामडव,काली ताण्डव एवं राधा कृष्ण के जीवन से जुड़े मनोरम दृश्यों को दर्शाया गया । समाज में बढ़ रहे बालश्रम को रोकने हेतु कार्यक्रम पेश कर समाज को जागरूक करने वाले बच्चों को वरिष्ठ पत्रकार विकास चौहान ने माल्यार्पण कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति संस्थापक नरेन्द्र सिंह चन्देल ,समिति कोषाध्यक्ष अजय चौरसिया, समिति उपाध्यक्ष सीमा देवी,प्रशांत शर्मा,केशवती,मानवी सिंह,शिखा दिवाकर उमेश कुमार मोहित द्विवेदी,गीता वर्मा,शशी मिश्रा,प्रशांत सैनी,रिंकी कुसुम शर्मा,प्राची श्रीवास्तव काजल गौतम,प्रिया गुप्ता,सोनी गुप्ता,रिंकू सोनी बीनू सचान,पियूष सिंह,नीतू दूबे,अजय अग्रवाल,प्रिया गुप्ता,शिवानी मिला,गायत्री मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे ।
