कानपुर । सुबह लगभग 9 बजे कानपुर से फतेहपुर की तरफ से जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी । इस हादसे में बाइक चला रहा निखिल शुक्ला पुत्र अरविंद शुक्ला (20) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक आदित्य शर्मा पुत्र शिवबली शर्मा (21) गंभीर रूप से घायल हो गया । उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है । दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया ।
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के नौबस्ता थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर कर्रही निवासी निखिल शुक्ला और आदित्य शर्मा बुधवार सुबह सात बजे घर से बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के गाजीपुर की तरफ आ रहे थे । जैसे ही दोनों बाइक से महाराजपुर थाना क्षेत्र के एमजीए कालेज के पास पहुंचे तो कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरसौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा । जहां चिकित्सकों ने निखिल शुक्ला को मृत घोषित कर दिया वहीं साथी घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती किया । महाराजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
