कानपुर । विकास खण्ड सरसौल की ब्लाक प्रमुख डॉ० विजय रत्ना सिंह तोमर तथा बीडीओ विनायक सिंह द्वारा सरसौल ब्लाक से कैटल कैचर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख डॉ० विजय रत्ना सिंह तोमर ने बताया कि इस वाहन को सरसौल ब्लॉक क्षेत्र में घुमन्तू एवं आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रयोग किया जायेगा । जिससे उन्हें सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाया जा सके ।
इस अवसर पर डॉ० विजयरत्ना तोमर ब्लाक प्रमुख,विनायक सिंह बीडीओ,सोनम सिंह समाज कल्याण अधिकारी,रामकुमार उर्फ देवगौड़ा ग्राम प्रधान,रोहित तोमर,भानू यादव,शिवम सिंह गौर व अन्य लोग उपस्थित रहे ।
