बिन्दकी/फतेहपुर । माँ ज्वाला मंदिर मोहल्ला पुरानी बिंदकी में माँ ज्वाला जी का वार्षिक उत्सव मेला की बैठक सम्पन हुई । जिसमे आगामी कार्यक्रमो की रूप रेखा तैयार की गई ।
जिसमे मेला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह (बब्लू) ने बताया कि आगामी 14 मार्च 2023 होलिका दहन पुजारी शैलेंद्र सैनी (आशु) के द्वारा होलिका दहन के बाद मेला की शुरुआत की जाएगी ।
15,16,17,व 18 मार्च भंडरा के साथ मेला की समाप्ति को जाएगी । इस बीच मेला कमेटी संरक्षक शिवकरन सिंह ,केशव कुमार पांडेय,विमल शर्मा,राजू दीक्षित,राजोली गुप्ता ,उपाध्यक्ष भरत सिंह,मान सिंह,प्रदीप सिंह महामंत्री,सीताराम ,सिद्धार्थ सिंह मीडिया प्रभारी सोनू सैनी के अलावा रोहित सिंह,अतुल सिंह,आदर्श चौहान,विराट सिंह,सुशील सैनी,वारिश खान,अमित सिंह,राघव दीक्षित पवन सिंह व माधव दीक्षित सहित मेला कमेटी सदस्य उपस्थित रहे ।
