फतेहपुर । जनपद में संचालित 314 देशी शराब में 293, विदेशी मदिरा की 79 दूकानों में 76, बियर की 68 दूकानों में 68,माडलशाप 01 व भांग की 38 दुकानों में 21 दूकानों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं ।
यह जानकारी देते हुए श्री सुरेश कुशवाहा, जिला आबकारी अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति विषयक शासनादेश 29 जनवरी 2023 एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश ,प्रयागराज के अर्द्धशासकीय पत्र द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में जनपद की कुल 314 देशी शराब 79 विदेशी मदिरा,68 बीयर एवं 38 भांग की फुटकर बिकी दुकानों तथा 01 मॉडल शॉप का व्यवस्थापन नवीनीकरण के माध्यम से कराये जाने हेतु इस कार्यालय के विज्ञप्ति सं0 2021/01 फरवरी 2023 के द्वारा 03 फरवरी से प्रातः 10:00 बजे से 07 फरवरी 2023 को 12:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे ।
उक्त के क्रम में जनपद में संचालित कुल 314 देशी शराब दुकानों में से 293 दुकानें,79 विदेशी मदिरा दुकानें में से 76 दुकानें,68 बीयर दुकानों में से 68 दुकानें,01 मॉडलशॉप एवं 38 भांग दुकानों में से 21 दुकानों पर आवेदन पत्र प्राप्त हुये है अवशेष दुकानों की ई-लाटरी द्वारा व्यवस्थापन कराया जाना है । ई-लाटरी में भी भारी संख्या में नये अनुज्ञापियों की आने की संभावना है ।
