देवमई/फतेहपुर । देवमई में श्री बूढ़ेश्वर महादेव की 76वीं दो दिवसीय रामलीला का आयोजन 8 व 9 फरवरी सब्जी मंडी मुख्य बाजार देवमई में होगा ।
इस ऐतिहासिक रामलीला में प्रदेश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा मंचन किया जायेगा ।
विगत 76 वर्षो से ये इतिहासिक रामलीला का मंचन किया जा रहा है ।
इस रामलीला में प्रथम दिवस राम दरबार,तड़का वध,जनक विलाप के साथ फुलवाई लीला का मंचन तथा द्वितीय दिवस सीता स्वंबर,धनुष भंग,रावण बाणासुर संवाद,परशुराम लक्ष्मण संवाद का विशेष मंचन प्रस्तुत किया जायेगा ।
