फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था ने के सदस्य प्रकाश ने एक मरीज को रक्तदान किया ।
इमरजेंसी केस में जिला अस्पताल डायलिसिस वार्ड में भर्ती 37 वर्षीय शिव बाबू पुत्र देवी दयाल निवासी ग्राम सोमपुर पोस्ट अयाह फतेहपुर है । मरीज की हर हफ्ते डायलिसिस चलती है । जिसके चलते मरीज को रक्त की कमी हो गयी ।जिस पर डॉक्टर ने मरीज को 1 यूनिट तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की अवश्यक्ता बताई केस की जांच कर केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा करते ही ग्रुप के सदस्य प्रकाश कुमार निवासी राधा नगर फतेहपुर जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में पहुचे और जरूरतमंद मरीज शिव बाबू के लिए प्रकाश कुमार ने अपना सातवां ए पॉजिटिव रक्तदान किया । जिससे मरीज के तीमारदार मरीज के भतीजे सरवन को रक्त उपलब्ध हो सका ।
टीम के सेवा भाव को देखते हुए मरीज के भतीजे सरवन ने अपना रक्तदान श्याम नर्सिंग होम के रक्तकेन्द्र में किया । जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, गौरव और रक्तकेन्द्र से पूजा मरीज के तीमारदार सरवन उपस्थित रहे ।
