बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के जरारा गांव में चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निमार्ण के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने निमार्ण सामग्री को नष्ट कर दिया व मोबाइल तोड़कर मारपीट पर आमादा हो गये ।
निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त ठेकेदार रामखेलावन पुत्र शिवदयाल निवासी मरदन नाका थाना कोतवाली बांदा ने बकेवर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वे जरारा में मजदूर लगाकर उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवा रहे थे । तभी रमेश पुत्र भगवानदीन निवासी रामपुर बकेवर, मुरलीधर पुत्र महादेव निवासी बरवा जाफरगंज,बदलूराम पुत्र गंगादीन निवासी माधवपुर बिंदकी व सुमन पत्नी विनोद निवासी जरारा आ धमके और निमार्ण कार्य बाधित करने लगे,जिसका विरोध करने पर उपरोक्त सभी मारपीट पर आमादा हो गये और एक ट्रॉली बालू का नुकसान भी कर दिया साथ मोबाइल फ़ोन तोड़कर जान से मारने की धमकी दी । जिससे सरकारी निमार्ण बाधित हो गया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
