बिन्दकी/फतेहपुर । खजुहा कस्बे में नजूल भूमि पर कुछ बाहुबली लोग अपना अपना कब्जेदारी का दावेदारी करते हैं । जबकि भूमिधरी का लेखाजोखा जिला परिषद में रहता है । खजुहा कस्बे में नजूल भूमि पर कब्जेदारी ज़हीर पुत्र एकलाक का है । जिसमें कब्जेदारी अबरार खान करना चाहते हैं ।
जबकि भूमिधरी में इनके पास कोई भी सरकारी लेखा जोखा नहीं है । इसके बावजूद भी जबरन अपना कब्जेदारी करने की बात करते हैं । जब इस संबंध में कोतवाली बिन्दकी से बातचीत करना चाही तो मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया ।
जब इस संबंध में सीओ बिन्दकी से बात की गई तो गोल मटोल जवाब दिया । इससे साबित होता है कि कहीं न कहीं अवैध कब्जेदारी में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है ।
