कानपुर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरसौल ब्लॉक के 62 जोड़ों का धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराया गया । विवाह कार्यक्रम में एक मुस्लिम और 61 हिंदू जोड़े शामिल हुए । ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया ।

मंगलवार को सरसौल ब्लॉक की ओर से विकास खण्ड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ० विजयरत्ना तोमर व विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ विजय रत्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराए जा रहे हैं । इसके साथ ही उन्हें नकद धनराशि और तोहफे के रूप में सामग्री भी प्रदान की जाती है । गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए अभिभावकों को आर्थिक तंगी की वजह से कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है । इसलिए, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसे कार्यक्रम ऐसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत ही सहायक साबित हो रहे हैं ।
इस मौके पर डॉ० विजय रत्ना तोमर ब्लॉक प्रमुख सरसौल, विनायक सिंह बीडीओ,सुरेन्द्र अवस्थी विधानसभा अध्यक्ष प्रति निधि,विनय मिश्रा जिला मंत्री भाजपा,पवन कुमार सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण आयोग,सोनम सिंह समाज कल्याण अधिकारी,हरदीप सिंह,रामकुमार उर्फ देवगौड़ा ग्राम प्रधान, रोहित तोमर,रमेश कुशवाहा,दीपू मिश्रा शिवम सिंह गौर समेत अधिकारीगण व सम्मानित लोग मौजूद रहे ।
