फतेहपुर । प्रशिक्षु प्रशिक्षण योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय शिशुक्षिता मेले का आगामी 13 फरवरी को आयोजन किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत शिशिक्षु प्रदान कराया जाना सरकार की शीर्ष प्राथिमिकताओं में से एक है । जिसके लिए 13 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षुता मेला का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में किया जा रहा है ।
तत्क्रम में जनपद स्तर के अधिष्ठान व अन्य जनपद की कम्पनियाँ संस्थान में कैम्पस साक्षात्कार के लिए आ रही है ।साक्षात्कार के माध्यम से शिशिक्षुओं को अप्रेन्टिसशिप व रोजगार हेतु चयन करेगी । अतः ऐसे अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट,स्नातक,आई०टी०आई व कौसल विकास के अन्तर्गत प्रशिक्षित हो प्रतिभाग कर सकते है ।
