चौडगरा/फतेहपुर । मलवां विकास खंड के सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में 60 बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा कर्नल दिनेश प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत स्वच्छ गंगा जागरूकता रैली निकाली गई ।
इस रैली से जनमानस को गंगा को स्वच्छ रखने से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया ।
विद्यालय के एनसीसी अफसर कैप्टन धर्मेंद्र सिंह,प्रधानाचार्य जवाहर सिंह राठौर,वरिष्ठ प्रवक्ता रणविजय सिंह,डॉक्टर अनूप सिंह ,शिक्षक संदीप सिंह चौहान,शैलेश त्रिपाठी द्वारा पतित पावनी गंगा की अविरल धारा को स्वच्छ एवं निर्मल रखते हुए जैव विविधता समृद्ध बनाए रखने हेतु लोगों को जागरुक किया गया ।
