फतेहपुर । थाना कल्यानपुर पुलिस व एसओजी प्रथम टीम व सर्विलांस टीम द्वारा डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । कब्जे से 01 स्कार्पियो,400 लीटर अवैध स्प्रिट,460 लीटर डीजल (चोरी का),अवैध असलहा,कारतूस,08 अदद सुतली बम,2.200 कि0ग्रा0 गांजा,तेल निकालने की मशीन,ड्रम व अन्य उपकरण बरामद किया है ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज कल्यानपुर पुलिस व SOG टीम व सर्विलांस टीम के द्वारा,रात्रि में हाइवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों का डीजल चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुये रेवाड़ी ब्रिज से एक वाहन स्कार्पियो आधा नम्बर खुर्चा हुया । नाजायज 2.200 कि0ग्रा0 गांजा, 08 अदद देशी बम,01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर,छोटी व बड़ी पिपियों में कुल 460 लीटर डीजल व 400 लीटर अवैध स्प्रिट,डीजल निकालने की मशीन मय पाइप,ड्रम खोलने के उपकरण,वाहनों के डीजल टैंक की लाक जाली खोलने के उपकरण,बेंत (डण्डों),लीटर विभिन्न धारिता वाले आदि के साथ 06 नफर अभियुक्तगण को समय करीब 00.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 42/2023 धारा 41 CrPC/411/413/414/419/420/467/468 IPC व 8/20 NDPS Act व 3/25 आयुध अधि0 व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया है । अभियुक्त अतुल पटेल को 06 अक्टूबर 2020 को थाना चकेरी पुलिस द्वारा चोरी की 06 अदद मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है । अभियुक्त शुभम उर्फ आशीष पटेल का भी पूर्व का आपराधिक इतिहास है ।
