फतेहपुर । ग्राम नंदाखेड़ा के पास जनपद रायबरेली में हुयी मार्ग दुर्घटना में मृतक श्री अनुग्रह प्रताप सिंह पुत्र लालचन्द्र सिंह व श्री प्रताप भान सिंह पुत्र छेदू सिंह निवासीगण ग्राम सरौली तहसील खागा व मृतक श्री राजेश सिंह पुत्र राजाराम निवासी ग्राम इटोलीपुर तहसील खागा जिला फतेहपुर के वारिसों क्रमशः श्रीमती ज्योती सिंह पत्नी स्व0 अनुग्रह प्रताप सिंह व श्रीमती कृष्णा पत्नी स्व0 प्रताप भान सिंह निoगण ग्राम सरौली तहसील खागा जिला फतेहपुर व श्रीमती संगीता देवी पत्नी स्व0 राजेश सिंह निवासिनी ग्राम इटोलीपुर तहसील खागा जिला फतेहपुर को आज मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 5 लाख रू0 की वित्तीय सहायता प्रमाण पत्र मा० विधायिका खागा श्रीमती कृष्णा पासवान जी द्वारा प्रदान किया गया । मृतकों के उक्त वारिसों के खाते में 5-5 लाख रुपये की धनराशि ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेज दी गयी है। उप जिलाधिकारी खागा मनीष कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामवासी मौके पर उपस्थित रहे।
