फतेहपुर । परिवहन विभाग के आला अधिकारियों के आदेश के बाद भी कंडक्टर और ड्राइवर रोडवेज बसों को चौडगरा फ्लाईओवर के नीचे से बसों को नहीं ले जाते हैं ।
भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख अजीत सैनी ने उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन विभाग के आला अधिकारियों को इस आशय का शिकायती पत्र देकर बताया है कि गत शाम को वह कानपुर से अपने घर रेवाड़ी जा रहा था । बस जब फ्लाईओवर के ऊपर से जाने लगी तो नीचे चलने को कहा लेकिन कंडक्टर व चालक नहीं माने और बस फ्लाईओवर के ऊपर से लेकर गए । इसकी शिकायत करने के लिए जब उसने एआरएम को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ।
क्षेत्रीय प्रबंधक फतेहपुर ने बताया कि शिकायत मिली है । बस के कंडक्टर व ड्राइवर से जवाब तलब किया है । आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी कंडक्टर व ड्राइवर को बख्शा नहीं जाएगा ।
