कानपुर । रूमा सलेमपुर स्थित श्री बालाजी वेद विद्यालय परिसर में शनिवार को बारह बटुकों का संपूर्ण विधि विधान से उपनयन संस्कार विद्वान आचार्य जनों की देखरेख में संपन्न कराया गया ।

मुख्य पूजन संतोष कुमार अग्रवाल एडवोकेट एवं उनकी पत्नी कृष्णा अग्रवाल ने किया ।
इस पूजन को आचार्य वेदमूर्ति शुभम् मिश्र ने दीपांशु,आदित्य, दीपक,शुभम्,गोविंद,आयुष,आलोक,मानस,नमोनारायण,कार्तिक,भेविन और अभिषेक को दीक्षा प्रदान करते हुए यज्ञोपवीत प्रदान किया ।
मीडिया प्रभारी मनोज सेंगर ने कहा कि रुमा सलेमपुर स्थित वेद विद्यालय संस्कार जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है । यहां से शिक्षित बच्चों को वेद की घनानंद शाखा की शिक्षा दी जाती है । आज के समस्त कार्यक्रम समन्वय सेवा समिति के तत्वावधान में किए गए हैं ।
उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के 24 संस्कारों में‘उपनयन’ संस्कार का बहुत महत्व है । यह संस्कार अमूमन 10 साल से कम उम्र के बालकों का सर्वश्रेष्ठ माना जाता है । इसे धारण करने की परंपरा सदियों से यूं ही चली आ रही है । इसे उपनयन संस्कार कहा जाता है ।
इस मौके पर सुरेंद्र गुप्ता गोल्डी मसाले,प्रहलाद दास गुप्ता, हरि किशन चोखानी,राज कुमार नेवटिया,राधेश्याम शर्मा,रिंकू तिवारी,पंकज मिश्रा,मनोज सेंगर,अरविंद मित्तल,चन्द्रेश गिरि आदि लोग मौजूद रहे ।
