फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उ०प्र० लखनऊ के पत्रांक सी-767/26 अगस्त 2022 द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शुभ मुहूर्त तिथियां निर्धारित की गयी हैं । जिसके क्रम में जनपद फतेहपुर में 24 फरवरी 2023 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना था ।
परन्तु यू०पी० बोर्ड 2023 की परीक्षायें 16 फरवरी से 04 मार्च 2023 तक प्रस्तावित है । जिसमें अधिकारियों एवं फील्ड स्तरीय कर्मचारियों की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में बोर्ड परीक्षा सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु लगी हुई है । जिसके कारण 24 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का सफल आयोजन वृहद् मेगा इवेन्ट के रूप में किया जाना सम्भव नही हो पा रहा है ।
अतः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 24 फरवरी 2023 को आयोजित होने वालें सामूहिक विवाह को स्थगित करते हुए निर्देशक समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा उपर्युक्त पत्र में उल्लेखित तिथियों में से 06 मार्च 2023 की तिथि सम्यक विचारोपरान्त प्रस्तावित की जाती है ।
अस्तु आपसे अनुरोध है कि 06 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन वृहद स्तर पर कराने का कष्ट करें ।
