फतेहपुर । जनपद-फतेहपुर की सीमा से लगे निर्माणाधीन सेतु नौबस्ता-ऊँचाहार गंगा नदी एवं किशनपुर दांदो घाट,रामनगर कौहन-मर्का घाट सेतु के पहुँच मार्ग के शेष बचे कार्यो के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन अवशेष निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण चरणबद्ध तरीके से जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाय ।
उन्होंने किशनपुर-दांदो सेतु की निर्माण प्रगति की समीक्षा में कहा कि जो एक साइड का बोल्डर फिटिंग/मिट्टी का कार्य शेष है में तेजी लाये । जनपद-रायबरेली में सेतु निर्माण कार्य मे जो समस्याएं आ रही है । उपजिलाधिकारी सदर अधिशाषी अभियंता से समस्याओ को लिखित रूप से लेते हुए संबंधित उपजिलाधिकारी रायबरेली से वार्ता सेतु का निर्माण पूरा कराए । जिससे कि आम नागरिकों का आवागमन सुगम बन सके ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य सहित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
