फतेहपुर । उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के दिशा निर्देश पर नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाकर 52 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाकर संगठन को विस्तारित किया गया एक वर्ष की सदयस्ता राशि 150 रुपये में सदस्य व्यापारी को संगठन का प्रमाणपत्र जारी किया जाता है । साथ ही उनकी प्रत्येक समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन पूर्ण निष्ठा से सहयोग प्रदान करता है । 31 मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान में 5 हजार व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । आनलाइन सदस्यता भी जारी है जिसका फार्म भी सार्वजनिक जारी है जिसे भरकर बड्सप नम्बर 9336668555 पर भेजा जा सकता है व सदस्यता शुल्क बैंक खाते में जमा करते जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है । सदस्यता अभियान में नगर इकाई के सन्दीप श्रीवास्तव शिव शंकर बचोले नोशाद अहमद सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे ।
