बिन्दकी/फतेहपुर । निमिया माता देवी के मंदिर के वार्षिक उत्सव में लोगों की भारी भीड़ रही किए गए हवन पूजन और मंत्रोच्चारण से श्रद्धा और विश्वास की बयार बही । लोगों की आस्था है की जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से देवी मंदिर आकर पूजा अर्चना करता है मां देवी उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं ।
आज सोमवार को खजुहा ब्लाक क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव स्थित निमिया माता देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था श्रद्धालु मां देवी के दरबार में आकर माथा टेक कर और पूजा पाठ कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांग रहे थे ।
बताया जाता है कि मां देवी के दरबार में पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है । ऐसी मान्यता है कि मां देवी के दरबार में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगता है मां देवी उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं । ग्रामीणों की माने तो जिन लोगों की मन्नत पूरी हुई है । वह लोग मां देवी के दरबार में श्रद्धा और विश्वास के चलते विधान से पूजा अर्चना करते हैं और प्रसाद का वितरण भी करते हैं ।
इसी क्रम में मां देवी के वार्षिक उत्सव के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था ।
बसंतीखेड़ा के अलावा खिदिरपुर भवानीपुर पक्षी हाता दरियापुर गुलाबपुर अमेंना फरीदपुर सहित तमाम गांव के श्रद्धालु वार्षिक उत्सव में शामिल होकर हवन पूजन किया और विश्व और समाज के कल्याण की मनोकामना की ।
इस मौके पर बबलू पटेल विपिन पटेल अनिल कुमार पटेल प्रेम सागर विरेंद्र श्रीवास्तव बद्री विशाल अंशु पटेल राजेश कुमार पटेल रजत पटेल नितेश बुद्धि प्रकाश विजय पटेल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
