फतेहपुर । नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत तीन दिवसीय स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक भिटौरा ग्राम दौलतपुर में किया गया ।
कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री गोपेश पाण्डेय जी के निर्देशन में किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी,कार्यालय प्रभारी श्वेता साहू,स्पेयर हेड सुमित कुमार शुक्ला,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेन्द्र सिंह ने श्रमदान कर श्रमदान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।
कार्यक्रम में चालीस प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया । दौलतपुर गांव में मंदिर तालाब की आसपास की जगह की सफाई की गई । जिला परियोजना अधिकारी ने कहा की यह कार्यक्रम लोगो को स्वच्छता के बारे में जागरुक करने के लिए किया जा रहा है । इसका उद्देश्य निष्काम सेवा के साथ श्रमदान स्वैच्छिक श्रम की भावना को पैदा करना है ।
श्वेता साहू ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह गांव में सड़क, नाली, तालाब की सफाई करें जिससे गांव में आने वाले मार्ग को सुगम बनाया जाए जिसके लिए युवाओं को आगे आना है । गांव स्वच्छ सुन्दर हरा भरा बनाएं रखने के लिए आप सब का सहयोग बहुत जरूरी है ।
कार्यक्रम में एम.टी.एस. राम प्रकाश,गंगा दूत रामसुमेर,दिनेश ,रेखा,पूजा,रहीमा व अन्य लोग उपस्थित रहे ।
