बिन्दकी/फतेहपुर । पुलिस ने गस्त के दौरान एक आरोपी को 2 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
जानकारी के अनुसार कस्बा इंचार्ज सुमित नारायण तिवारी हमरा सिपाही के साथ गश्त कर रहे थे । तभी मुखबिर की सूचना मिली कि एक युवक गांजा लेकर जा रहा है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और आरोपी युवक विमलेश उर्फ दद्दी सोनकर पुत्र स्वर्गीय राम सजीवन निवासी पुरानी बिंदकी को 2 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया ।
