कानपुर । कानपुर के नरवल तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया ।
बता दे जिलाधिकारी के समक्ष 72 फरियादियों ने अपनी फरियाद रखी ।

बतादें कि सोमवार को नर्वल तहसील सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी व डीसीपी पूर्वी शिवाजी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान आयोजित किया गया । इस दौरान डीएम ने पीड़ितों की शिकायत सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।
कुल प्राप्त 72 शिकायतें आई जिसमें राजस्व विभाग 28, विकास 18,पुलिस 17,कृषि 01,विद्युत 01,निबंधन 01, चकबंदी 05,लो0नि0वि0 01 शिकायतें प्राप्त हुईं ।
समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें ,राजस्व विभाग और विकास विभाग से संबंधित थी । डीएम ने अधिकारियों को कार्यलयों में समय से उपस्थित होकर जन समस्याएं सुनने और उसके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
भूमि सम्बंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापूरके निस्तारण करें । उन्होंने कहाकि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने के लिए अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशानुरूप कार्य करें । वहीं डीसीपी पूर्वी शिवाजी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी । इस मौके पर सभी अधिकारी मौजूद रहे ।
