कानपुर । सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह कलेक्ट्रेट के पुराना सभागार मे संयोजक बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें केंद्रीय पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी डॉ० बी आर शर्मा तथा पेंशनर्स फोरम के महामंत्री श्री आनन्द अवस्थी के साथ राज्य सरकार के पेंशनर्स काफी संख्या में एकत्र होकर आपसी प्रेम मिलाप के होली की शुभकामनाएं दी ।
पेंशन फोरम के महामंत्री श्री आनन्द अवस्थी ने पेंशनर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पेंशनर्स को एकजुटता की आवश्यकता आ गयी है । अलग-अलग संगठन होने के कारण सरकार कोरोना काल में 18 माह का मंहगाई भत्ता को अभी तक नहीं दे रही हैं रेलवे में जो छूट थी वह भी कोरोना में बन्द कर दिया था । जो पुनः चालू नहीं किया जा रहा है ।राशि करण की कटौती 15 वर्षो में करके दोगुना वसूली किया जा रहा है तथा कैशलेश इलाज की सुचारू व्यवस्था न होने से पेंशनर्स आक्रोश व्याप्त है । इसके लिए केंद्र राज्य सरकार के पेंशनर्स एक संयुक्त सांझा मंच बनाकर विशाल आन्दोलन करेंगे । तभी सम्भव होगा कि सरकार पेंशनर्स की मांगों पर विचार करें ।
कार्यक्रम में उमेश सिंह,बेनी सिंह सचान,राजेश खन्ना,आनन्द अवस्थी,डॉ० बी आर शर्मा,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,बी एल गुलाबिया,रविन्द्र कुमार मधुर,ताराचन्द्र हीरालाल शर्मा,स्नेह लता लाल,रामरानी कटियार,विमला मिश्रा विशनू पाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
