बिन्दकी/फतेहपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहंगी गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करते समय 2 किशोर हिमांशु उम्र 13 वर्ष पुत्र सुरेंद्र पासवान तथा अरुण उम्र 12 वर्ष पुत्र मन्नू दोनों निवासी जगरावा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर गंगा नदी डूब गए जिसमें लोगों में एक किशोर अरुण कुमार को बाहर निकाल लिया । जबकि हिमांशु की लगातार खोजबीन जारी है ।
बताते चलें कि दोनों किशोर लहंगी गांव निवासी भूरा पासवान के पुत्र महेश की शादी में ललौली थाना क्षेत्र के खटोली गांव शनिवार की रात को गए थे और देर रात करीब 2:00 बजे शादी से वापस आए थे ।
वहीं इसी क्रम में रविवार की सुबह 8:00 बजे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लहंगे गांव से लगभग 500 मीटर दूर गंगा में स्नान करने गए थे । वही स्नान करते समय हिमांशु तथा अरूण कुमार डूब गए । लेकिन अरुण को मौजूद लोगों ने तुरंत निकाल दिया जबकि हिमांशु अभी भी खोज भी जारी है । पुलिस तथा प्रशासन के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
