बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्म निर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा की गरिमामय उपस्थित में उद्योग विकास संस्थान, कुँवरपुर रोड बिन्दकी फतेहपुर परिसर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।


जिसमें 200 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।
रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू. प्रा.लि.,अहमदाबाद द्वारा 12 शिवशक्ति बायोटेक,कानपुर द्वारा 07 ब्राइट फ्यूचर 7 आर्गेनिक हर्बल्स,लखनऊ द्वारा 12,पीपल दी आनलाइन द्वारा 02 एवं पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., कानपुर द्वारा 04,इस प्रकार कुल 37 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया ।
जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 20000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के सुश्री नीतू सिंह श्री आशीष दीक्षित,मो. जमीर उद्योग विकास संस्थान के प्रभारी श्री प्रशांत ओमर,श्री अनमोल श्रीमती अनीता श्री कुलदीप साहू द्वारा सहयोग प्रदान किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सचालन श्री शशॉक पान्डेय प्रभारी रोजगार मेला द्वारा किया गया ।
