फतेहपुर । जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मैनेजमेन्ट कमेटी की मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई ।

बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण,सामुदायिक निर्माण व संचालन,ओ0डी0एफ0 प्लस,चयनित 15 मॉडल ग्रामों की स्थिति पर विचार,रेट्रोफिटिंग की स्थिति,ओ0डी0एफ0 प्लस की विभिन्न स्तरों की प्रगति,गंगा के किनारे की ग्राम पंचायतों में ओ0 डी0 एफ0 प्लस के कार्य,प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंन्ट की प्रगति व स्वच्छ भारत मिशन के अन्य बिन्दुओ पर गहनता से विचार विमर्श किया गया ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनजमेन्ट के अन्तर्गत संचालित व क्रियाशील सभी कार्यो को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें । विकास कार्यो में लापरवाही न की जाय । जिला पंचायत राज अधिकारी श्री उपेंद्र राज सिंह ने विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उसके शत्-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया ।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की जियो टैगिंग शत-प्रतिशत करायी जाय साथ ही निगरानी भी करे । सामुदायिक संचालन के लिए रखे गये केयर टेकरो का भुगतान समय से कराया जाय ।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब सिंह यादव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा,जिला सूचना अधिकारी श्री आरएस वर्मा,समस्त खण्ड विकास अधिकारी,एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहें ।
