बकेवर/फतेहपुर । बकेवर कस्बे के स्टेट हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने खेतों से घर वापिस आ रहे बुजुर्ग को गत 14 मार्च को बाईक ने जोरदार टक्कर मार दी थी । घायल बुजुर्ग को परिजन इलाज के लिए हैलट ले गये थे जहां घर वापिस लाते समय रास्ते मे बुजुर्ग की मौत हो गई ।
मृतक कालीदीन उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी कस्बा बकेवर के पुत्र श्रवण कुमार ने बकेवर थाने में तहरीर देकर बताया कि पिता कालीदीन विगत मंगलवार को खेतों से अपने घर आ रहे तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक ने जोरदार टक्कर मार दी ।
आनन-फानन में परिजन घायल बुजुर्ग को ईलाज के लिए कानपुर हैलट ले गए थे । इलाज कराकर वापस घर आते समय रास्ते में ही घायल कालीदीन ने दम तोड़ दिया । मृतक अपने पीछे तीन पुत्र श्रवण,मनोज,विनोद को छोड़ गया है ।परिजन रो-रोकर बेहाल है ।
कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रकाश दोहरे ने बताया कि बाइक के नम्बर से अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है मृतक शव को पीएम के लिए भेजा गया है ।
