कानपुर । कानपुर में वरिष्ठ नागरिक जन-सेवा संस्था के तत्वावधान में होली मिलन समारोह व वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन एवं कवि संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी कप्तान सिंह यादव ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई । कवि गोष्ठी में कवि धीरपाल सिंह (धीर), महेंद्र विश्वकर्मा,के. के. सिंह ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से समा बांधा । कविताएं सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाई । कवि धीरपाल सिंह (धीर) ने बापू मुझकों मंगवा देना एक अदद पिचकारी,सभी दोस्तों ने मंगवाई रंग बिरंगी न्यारी । मेरे ईश्वर मेरे घर में उनको शीष नमाऊ,मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा काहे को मैं जाऊं ।
इस दौरान कार्यक्रम संचालन की ओर मुख्य अतिथियों व कवियों को माला व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया । इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेली व अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं ।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मनोज यादव उर्फ राजा भैया ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर सुखवीर सिंह मलिक,आर के यादव,चौधरी कप्तान सिंह यादव,सरदार हरभजन सिंह बेदी,आर के सिंह, प्रदीप गुप्ता,राम राम श्रीवास्तव,वीरेंद्र श्रीवास्तव,रामजी साहू, रणवीर सिंह,भरत लाल पाल,प्रेम साहू,बीर बहादुर सिंह, डी एस यादव,राम इकबाल राय,रामशरण यादव, राकेश त्रिवेदी, विनय प्रकाश उपाध्याय,जय चन्द्र सिंह यादव,एडवोकेट राम मिलन पाल,रामपाल सेंगर, विजयलक्ष्मी यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
