बकेवर/फतेहपुर विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद होने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा फैला हुआ है तो वहीं बिजली की सप्लाई न होने की वजह से लोगों के बीच हाहाकार मचा है ।
विद्युत उपकेंद्र बकेवर के सभी अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल में है । जिससे क्षेत्र के सभी फीडर पूरी तरीके से ठप है । बकेवर विद्युत उप केंद्र में ताला लटक रहा है और विद्युत उप केंद्र की रखवाली में लेखपाल व पुलिसकर्मी लगे हुए हैं । पिछले करीब 35 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है । जिससे लोगों के बीच पेयजल की समस्या भी पैदा होने लगे हैं तो वहीं लोगों की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण धड़ाम हो गए हैं । साथ ही किसानों को फसल में पानी की जरूरत है ऐसे में विद्युत आपूर्ति ठप होना किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है । विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल करीब 72 घंटे से अधिक चलने की संभावना जिसके चलते जनपद के कई उपकेन्दों में सप्लाई प्रभावित है । उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है ।
