फतेहपुर । एन0एच0एम0 कार्यक्रम की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के एन0एच0एम0 कार्यक्रम के तहत सभी बिन्दुओ पर संबंधित नोडल अधिकारियो से भौतिक/वित्तीय पर चर्चा की ।
परिवार नियोजन के तहत अच्छा कार्य करने वाले चिकित्सको/कर्मचारियों को सम्मान समारोह आयोजित कर प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिए । प्राथमिक/समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य संबंधी उपकरण/दवाये प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर से ही प्राप्त कराये । शगुन किट,अच्छा कार्य करने वाली आशाबहुओं को मा0 जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण/सम्मानित करवाया जाए । उन्होंने कहा कि जो वित्तीय वर्ष में बजट अवशेष रह गया है । इसका नियमानुसार क्रियान्वयन करा लिया जाय । जो चश्मे का वितरण अवशेष रह गया है । इसका शत प्रतिशत वितरण करा लिया जाय । फायलेरिया बीमारी के लक्षणों व रोकथाम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाय । ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस(VHNDs) में सभी जांचे गर्भवती/बच्चों की करायी जाय साथ ही निगरानी भी रखे , समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,मुख्य चिकित्साधिकारी श्री सुनील भारती,एसीएमओ,सीएमएस महिला /पुरुष सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
