फतेहपुर । सुश्री शालिनी जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/जिला प्रबंधक,अनुगम फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि०लि० फतेहपुर के माध्यम से संचालित “प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी०एम०-अजय) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत चयनित ग्रामों/अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में अनुसूचित जाति परिवारों या अनुसूचित जाति बहुसंख्यक समूहों को व्यापक आजीविका विकास परियोजनाओं के अंतर्गत चयन दिनांक 28.03.2023 को कार्यालय में साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा जिसमें आजीविका सृजन के लिये आवश्यक लाभार्थियों/परिवारों हेतु सम्पत्ति के अधिग्रहण/निर्माण का प्रावधान है । ऐसे अधिग्रहण/सम्पत्ति के निर्माण हेतु लाभार्थी द्वारा लिये गये ऋण के वास्ते वित्तीय सहायता प्रति लाभार्थी/परिवार रू0 50,000/- अथवा सम्पत्ति लागत का 50 प्रतिशत जो भी कम हो, प्रदान किया जायेगा तथा शेष धनराशि बैंक ऋण के रूप में होगी ।
चयनित व्यक्तियों की रूचि स्थानीय संशाधनों एवं स्थानीय आवश्यकता की उपलब्धता के अनुसार प्रोजेक्ट का सृजन कराया जाना है ।
योजनान्तर्गत जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रोजेक्ट सृजन हेतु तीन घटक निम्नानुसार लाभार्थियों/परिवारों के लिये सम्पत्ति के निर्माण /अधिग्रहण के लिये अनुदान (Grant in aid) कौशल विकास (skill development) बुनियादी ढांचे का विकास (Infrastructure)
उपरोक्त में से अनिवार्यतः 02 घटक किसी भी प्रोजेक्ट का भाग होंगे। पी०एम० अजय के अंतर्गत अनुदान राशि लिंक बेस्ड (ऋण में सम्मिलित) होंगी तथा इस योजना के अंतर्गत कोई एकल व्यक्तिगत सम्पत्ति वितरण नहीं होगा । परियोजना से सम्बन्धित बुनियादी ढाँचे का विकास हेतु अनुसूचित जाति बाहुल्य गाँव के क्रियान्वयन के लिये पात्र होंगे । इसके अलावा योजना के अंतर्गत कौशल विकास कार्यकलापों को गति प्रदान करने के लिये सूचीबद्ध सरकारी संस्थानों के अवसंरचानात्मक ढांचे में भी संवर्धन किये जा सकते हैं जिसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिये 15 प्रतिशत तक विशेष रूप से तथा कौशल विकास कार्यक्रमों में कम से कम 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाये ।
योजना के नोडल अधिकारी सम्बन्धित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) होगें । इच्छुक लाभार्थी अपने विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (स०क०)/ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है ।
अधिक जानकारी के लिये संदीप श्रीवास्तव,सहायक प्रबन्धक अनुगम फतेहपुर से दूरभाष नं० -9369192534 पर सम्पर्क कर जानकारी कर सकते है ।
