फतेहपुर नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर द्वारा नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय आधारित कार्यशाला कार्यक्रम पराग साहू इंटर कॉलेज जमालपुर में आयोजित किया गया ।


जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा सांसद प्रतिनिधी श्री अंशु सिंह सेंगर, ग्राम प्रधान, स्कूल प्रबन्धक डॉ. राकेश कुमार साहू, प्रधानाचार्य श्री उदित नारायण पाण्डेय जी उपस्थित रहे । जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने सभी का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।
स्पेयर हेड आदित्य नारायण ने मंच संचालन के साथ कार्यक्रम के विषयानुसार युवाओं को संविधान नागरिक के मूल कर्तव्य, वित्तीय साक्षरता,नशा मुक्ति और मोटे अनाज के बारे में बता कर जागरुक किया गया ।
अंशु सिंह सेंगर जी ने सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और अपने समाज ,गांव, परिवार में इस नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए कहा ।
प्रबन्धक ने संविधान व हमारे मूल कर्तव्यों के बारे में बताया । जिला परियोजना अधिकारी ने स्वास्थ के लिए मोटे अनाज की उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी । प्रधानाचार्य ने डिजिटल इण्डिया उसके प्रमुख उद्देश्य और वित्तीय साक्षरता मिशन के बारे में युवाओं को बताकर जागरुक किया श्वेता साहू ने नेहरू युवा केन्द्र में युवाओं की सहभागिता की विस्तृत जानकारी दी और विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया । मौके पर स्पेयर हेड आदित्य नारायण,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्वेता साहू शैलेन्द्र सिंह,भगवा रक्षा परिषद अध्यक्ष श्री शिवम् सिंह,एमटीएस राम प्रकाश उपस्थित रहे ।
